Events (दीपावली स्नेह मिलन)



समर्पण संस्था के 9वें वार्षिक अधिवेशन पर वस्त्र वितरण व दीपावली स्नेह मिलन समारोह 18 नवंबर को ।


जयपुर, 13 नवंबर। जरूरतमंद,असहाय व पीड़ित व्यक्तियों की सहायतार्थ समर्पण संस्था द्वारा 9 वें वार्षिक अधिवेशन पर रविवार 18 नवंबर को जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण व दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
 जरूरतमंद व्यक्तियों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत रविवार 18 नवंबर को प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक प्रताप नगर सांगानेर की सेक्टर 19, कुम्भा मार्ग, नाले वाले चौराहे पर एक नेकी की दीवार लगाई जाएगी, जिसमें बच्चों, युवक-युवतियों, महिलाओं व पुरुषों के श्रेणी अनुसार काउंटर लगाकर वस्त्र वितरित किए जाएंगे ।
इसी दिन शाम 4ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक दीपावली स्नेहमिलन समारोह समर्पण संस्था कार्यालय के सामने सेक्टर 192  के पार्क नंबर- 2 में आयोजित किया जाएगा।  जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक, शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दी जाएगी 
इससे पूर्व शनिवार 17 नवंबर को संस्था की द्विवार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया जयपुर किंग रेस्टोरेंट वि. एस.पी. के. स्कूल के सामने, राणा सांगा मार्ग पर होगा । जिसमें गत 2 वर्ष की गतिविधियों का लेखा-जोखा सहित सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा । मीटिंग में केवल संस्था के पंजीकृत सदस्यों का ही प्रवेश रहेगा। 
सादर  प्रकाशनार्थ

                                           भवदीय

                                        दौलत राम माल्या

                                                              संस्थापक अध्यक्ष

                                            समर्पण संस्था, जयपुर